₹62 पर आया दिग्गज एनर्जी कंपनी का शेयर, अलर्ट मोड में निवेशक
रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर सुज़लॉन एनर्जी के शेयर सोमवार को बीएसई पर 0.84% गिरकर ₹62.77 पर बंद हुए। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की इस प्रमुख कंपनी द्वारा महत्वपूर्ण परियोजनाएं हासिल करने के बावजूद बाज़ार निवेशक सतर्क बने हुए हैं। गौरतलब है, कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 सालों में 1400% तक का रिटर्न दिया है।