₹650 करोड़ के घोटाले में सीमा हैदर और सचिन के नाम पर हुआ खेल, दस्तावेज़ों से हुई छेड़छाड़
₹650 करोड़ के फर्ज़ी तरीके से किए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की जांच में पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और सचिन का नाम सामने आया है। पकड़े गए 2 आरोपियों ने सीमा और सचिन की तस्वीरें लगाकर एक फर्ज़ी आईडी से अरुणाचल प्रदेश सरकार के करीब ₹99.21 करोड़ गबन कर लिए थे।