₹7,100 की सैलरी से करियर शुरू करने वाले इंजीनियर के पास मिले 49 प्लॉट व 2.5 किलो चांदी
ओडिशा में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने सरकारी इंजीनियर सत्यनारायण सेठी से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की है। उनके पास से 49 महंगे प्लॉट, 2 फार्महाउस, 940 ग्राम सोने के गहने, 2.5 किलोग्राम चांदी और कैश मिला। सेठी ने 1998 में ₹7,100/महीने की शुरुआती सैलरी पर नौकरी शुरू की थी। उनके नाम पर 2 फ्लैट भी मिले जिनमें से एक बेनामी था।