₹7 का शेयर निकला ₹146 के पार, 1700% रिटर्न के पीछे पंप एंड डंप वाला हुआ खेल
डीबॉक इंडस्ट्रीज़ का शेयर NSE Emerge से मेनबोर्ड पर आने के बाद ₹7.85 से उछलकर ₹146.90 (1700% की तेज़ी) पहुंच गया। SEBI की जांच में कंपनी की बैलेंस शीट में बिक्री 72%-77% और खरीद 94% तक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का मामला सामने आया। इसके बाद प्रमोटरों ने बोनस शेयर जारी किए और ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी घटा दी।