$7 बिलियन लोन की समीक्षा से पहले पाक ने तोड़ा IMF का भरोसा, 3 लक्ष्य नहीं कर पाया पूरे
पाकिस्तान, आईएमएफ संग हुए $7 बिलियन के बेलआउट समझौते की आगामी सितंबर समीक्षा से पहले तय किए गए 5 में 3 लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सका है। प्रांतों से बचत की प्रतिबद्धता व दो कर संग्रह लक्ष्यों को वह पूरा नहीं कर पाया। आईएमएफ ने पिछले वर्ष पाकिस्तान की डगमगाती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए पैकेज मंज़ूर किया था।