₹7 लाख के इनामी हरियाणा के गैंगस्टर मैनपाल बादली को कंबोडिया में हिरासत में लिया गया
हरियाणा के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को करीब 10 दिन पहले कंबोडिया में हिरासत में लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने मैनपाल पर ₹7 लाख का इनाम घोषित किया था। गैंगस्टर मैनपाल 29 अगस्त 2018 को परोल पर जेल से रिहा हुआ था और उसके बाद वह विदेश भाग गया जहां से अपना गैंग संचालित कर रहा था।