'7 साल के बच्चे ने कहा- 'ओ लाल परी, चलेगी क्या?'; युवती ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

इंस्टाग्राम पर एक युवती ने दावा किया है कि 6-7 साल के एक लड़के ने उसकी सोसायटी के परिसर में उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने बताया कि बच्चे ने कहा, "'ओ लाल परी, चलेगी क्या?" युवती ने आगे कहा, "इस बात पर वहां खड़े सुरक्षाकर्मी सहित सब लोग हंस पड़े।" बकौल युवती, लड़के संग और भी बच्चे खड़े थे।

Load More