'7000 km लंबी लाइन और 6 देश', रूस से दिल्ली कैसे पहुंचेगी रेल; INSTC से यह कितना है अलग?
रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुस्नुलिन ने भारत-रूस के बीच डायरेक्ट ट्रेन नेटवर्क की चर्चा छेड़ी है जो इंटरनैशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) से अलग होगा। इस नेटवर्क का संभावित रूट रूस→तुर्कमेनिस्तान→ ईरान→अफगानिस्तान →पाकिस्तान→भारत हो सकता है। आरटी हिंदी के मुताबिक, इस नेटवर्क की सबसे बड़ी चुनौतियां जियोग्राफी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और जियो पॉलिटिक्स हैं। इसका अफगानिस्तान ने समर्थन किया है।