₹70000 करोड़ वैल्यूएशन के साथ OYO ला रही आईपीओ, जल्द जमा कराएगी पेपर
ओयो 2025 के अंत तक आईपीओ ला सकती है। कंपनी की नज़रें ₹70000 करोड़ के वैल्यूएशन पर है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "अभी ओयो अपने स्टेकहोल्डर्स के निवेश की वैल्यू बढ़ाने के लिए कई रणनीतिक विकल्पों की जांच कर रही है।" कंपनी नई पैरेंट ब्रैंड आईडेंटिटी पर भी काम कर रही है जो पूरे पोर्टफोलियो को एक में रखेगा।