₹71 लाख के क्रिप्टो स्कैम में CoinDCX के को-फाउंडर्स हुए गिरफ्तार: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर्स सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल को ठाणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एक पीड़ित की शिकायत पर दर्ज FIR में दोनों पर ₹71-लाख के क्रिप्टो स्कैम का आरोप लगाया गया है। दोनों को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।