₹8.3 लाख में Fendi बेच रहा ऐसा बैग, देखकर लोगों को याद आई नवरात्रि; गोयनका ने भी उठाए सवाल
Fendi ने ₹8.3 लाख का हैंडबैग लॉन्च किया है जिसपर 39,500 मोती और 475 शीशे जड़े हैं। बैग की आलोचना करते हुए कई लोगों ने कहा कि इसका डिज़ाइन भारत के पारंपरिक मिरर वर्क जैसा है। इसे 'नवरात्रि' वाला बैग बताते हुए उद्योगपति हर्ष गोयनका ने कहा, "इसका डिज़ाइन गुजरात की सड़कों पर मिलने वाले ₹500 के बैग जैसा है।"