₹8,300 करोड़ के फ्रॉड को लेकर यूएस में भारतीय मूल के कारोबारी ऋषि को मिली जेल की सज़ा
अमेरिका की एक अदालत ने ₹8,300 करोड़ ($1 बिलियन) के फ्रॉड के मामले में भारतीय-अमेरिकी कारोबारी ऋषि शाह को 7.5 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। शाह ने एडवर्टाइज़िंग इंडस्ट्री के स्टार्टअप आउटकम हेल्थ के ज़रिए यह फ्रॉड किया था जिससे गोल्डमैन सैक्स और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भी प्रभावित हुई थी।