₹8 करोड़/वर्ष थी 5 महीने में मेटा की नौकरी छोड़ने वाले भारतीय मूल के ऋषभ अग्रवाल की सैलरी
मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब को 5 महीने में छोड़ने वाले भारतीय मूल के एआई रिसर्चर ऋषभ अग्रवाल का पैकेज ₹8 करोड़/वर्ष था। उन्होंने X पर बताया कि वह नए तरह का जोखिम उठाएंगे। उन्होंने कहा, "मैंने (सीईओ) मार्क ज़करबर्ग की ही सलाह मान ली कि 'इतनी तेज़ी से बदलती दुनिया में सबसे बड़ा जोखिम है कोई जोखिम न उठाना'।"