₹80,000 करोड़ बढ़ा मारुति सुज़ुकी का मार्केट कैप, ₹5 लाख करोड़ के पास पहुंचा
मारुति सुज़ुकी का शेयर मंगलवार को करीब 1% चढ़ा जिसके बाद कंपनी का शेयर नए 52 वीक हाई ₹15,384/शेयर पर पहुंच गया। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 37% चढ़े हैं जिसके कारण कंपनी ₹5 लाख करोड़ का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पाने से केवल 0.40% दूर है। बकौल रिपोर्ट, फिलहाल कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹4.80 लाख करोड़ के आसपास है।