₹80,000/माह कमाकर भी 'कंगाल' महसूस करता है शख्स, गिनाए खर्चे
एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि अच्छी-खासी आमदनी होने के बावजूद वह 'कंगाल' महसूस करता है। उसने बताया, "मैं ₹80,000/माह कमाता हूं...लेकिन रेंट/ग्रोसरी/बिल/ईएमआई और अन्य खर्चों के बाद...लगता है कुछ नहीं बचा रहा...कभी-कभी लगता है बस गुज़ारा कर रहा हूं...आगे नहीं बढ़ रहा।" इसपर एक ऑनलाइन यूज़र ने लिखा, "मैं तो ₹3 लाख/माह कमाकर भी कंगाल महसूस करता हूं।"