₹800 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आई तेज़ी

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली के कारण मंगलवार को दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹800 बढ़कर ₹98,820/10 ग्राम हो गई। इस दौरान 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹700 बढ़कर ₹98,500/10 ग्राम हो गई। इसके अलावा दिल्ली में चांदी की कीमतें मंगलवार को ₹2000 बढ़कर ₹1.12 लाख/किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं।

Load More