₹8000 तक जा सकते हैं MCX के शेयर, साल भर में दिया 198% रिटर्न
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने अपनी हालिया रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के शेयरों का भाव ₹8,000 के स्तर तक जा सकता है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पिछले एक साल में एमसीएक्स के शेयरों में तीन गुना उछाल आया है और साल भर में इसके स्टॉक ने 198% का रिटर्न दिया है।