₹82 का यह शेयर ₹110 पर हुआ लिस्ट, निवेशकों को मिला 34% का मुनाफा
रायपुर मुख्यालय वाली संभव स्टील ट्यूब्स के शेयरों ने बुधवार को शेयर बाज़ार में शानदार एंट्री ली। कंपनी के शेयर एनएसई पर ₹110 और बीएसई पर ₹110.10 के भाव पर लिस्ट हुए जो इसके ₹82 के आईपीओ प्राइस के मुकाबले करीब 34% प्रीमियम है। गौरतलब है कि कंपनी ने आईपीओ के ज़रिए ₹540 करोड़ जुटाए हैं।