₹850 करोड़ की क्रिप्टो चोरी! Coldcard हैक की तीसरी लहर ने और 1900 यूज़र्स को बनाया शिकार
क्रिप्टो वॉलेट Coldcard के बग का फायदा उठाकर हैकर्स ने 1,912 नए एड्रेस पर हमले की तीसरी लहर शुरू की है। इसमें 208 बिटकॉइन को निशाना बनाया गया जिससे कुल क्रिप्टो चोरी का आंकड़ा ₹850 करोड़ तक पहुंचा। पहली दो लहरों के विपरीत, तीसरी लहर में बिटकॉइन को चुनिंदा मुख्य अकाउंट्स में भेजने के बजाय अलग-अलग खातों में भेजा गया।