'95% भारतीयों से ज़्यादा कमाने वाला' शख्स गुरुग्राम में नहीं खरीद सकता मकान, पोस्ट हुआ वायरल
एक शख्स ने कहा है कि उसका दोस्त ₹20 लाख/वर्ष कमाता है जो 95% भारतीयों की कमाई से अधिक है लेकिन वह गुरुग्राम में मकान नहीं खरीद सकता। उसने X पर लिखा, "हर प्रोजेक्ट ₹2.5 करोड़ से शुरू होता है...सबमें इनफिनिटी पूल, ज़ेन गार्डन, इटैलियन मार्बल, बायोमेट्रिक लिफ्ट का ज़िक्र है। इसे खरीदा तो...छुट्टियों-इमरजेंसी के लिए पैसा नहीं बचा पाएगा।"