₹95 का डिविडेंड देगी P&G Hygiene & Healthcare, 2 साल में दिया ₹440 का लाभांश
प्रॉक्टर ऐंड गैंबल हाइजिन ऐंड हेल्थकेयर ने ₹95/शेयर के डिविडेंड का एलान किया है जो शेयरधारकों को 19 नवंबर-15 दिसंबर के बीच दिया जाएगा। कंपनी ने इससे पहले इस साल ₹100 का अंतरिम व ₹60 का स्पेशल डिविडेंड जबकि पिछले साल ₹80 का अंतरिम व ₹105 फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी ने 2 साल में ₹440 का डिविडेंड दिया है।