₹963 करोड़ के टैक्स नोटिस पर IIFL फाइनेंस के शेयर धड़ाम, 8% की भारी गिरावट
आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में करीब 8% की गिरावट आई है। दरअसल, इसकी सब्सिडरी आईआईएफएल होम फाइनेंस को ₹963 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस मिलना इसके पीछे की वजह है। टैक्स विभाग ने इनकम एडिशन और डिडक्शन डिसअलाऊ किए हैं। कंपनी इसे कानूनी चुनौती दे रही है और उसके मुताबिक, इससे व्यवसाय पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।