'AC रूम में नहीं सोने देती पत्नी...' शादी के 43 साल बाद राजस्थान के 67 वर्षीय शख्स ने लिया तलाक
जयपुर (राजस्थान) के फैमिली कोर्ट-1 ने शादी के 43-साल बाद पत्नी से अलग होने के इच्छुक एक 67-वर्षीय शख्स के तलाक को मंज़ूरी दी है। शख्स ने पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे एसी रूम में सोने नहीं देती और चरित्र पर लांछन लगाती है। कोर्ट ने महिला के व्यवहार को 'मानसिक क्रूरता' माना।