'AI के आने से कम हो गई कमाई', ₹2 लाख कमाने वाले कॉपीराइटर का वेतन हुआ ₹40,000
एक कॉपीराइटर ने रेडिट पर दावा किया है कि AI के उदय ने उनके करियर को उलट-पुलट कर दिया और उनकी आय ₹2 लाख/महीने से घटकर ₹40,000 रह गई। उन्होंने कहा, "लीड कॉपीराइटर था...फिर AI की लहर आ गई। नौकरी से निकाल दिया क्योंकि कंपनी ने AI को ट्रेन करने...का फैसला किया...यह बात हर दिन दिल को दुख पहुंचाती है।"