'AI के गॉडफादर' ने बताई नौकरी जो एआई के आने के बाद भी रहेगी सुरक्षित
नोबेल पुरस्कार विजेता व 'एआई के गॉडफादर' कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने कहा है कि एआई से आगामी वर्षों में बड़े पैमाने पर कई नौकरियां खत्म हो जाएंगी लेकिन शारीरिक श्रम से जुड़ी नौकरियां अभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, "एआई को शारीरिक कार्यों में दक्षता हासिल करने में लंबा समय लगेगा...इसलिए एक प्लंबर बनना अच्छा विकल्प होगा।"