'AI के गॉडफादर जेफ्री हिंटन ने बताया कैसे इंसानियत को खत्म कर सकता है AI
'AI के गॉडफादर' कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने कहा है कि एआई नुकसान पहुंचाने का निर्देश न मिलने पर भी इंसानों के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कि अगर एआई को कार्बन-डाइऑक्साइड कम करने का निर्देश दिया जाए तो वह उस लक्ष्य को पाने के लिए इंसानों को ही खत्म कर सकता है।