'AK vs AK' में आमिर को लेना चाहता था, सैफ ने फिल्म को मना किया था: फिल्ममेकर
फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने कहा है कि अनुराग कश्यप और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'एके वर्सेज़ एके' वह आमिर खान के साथ बनाना चाहते थे लेकिन उन्हें पता था कि वह इसे नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "हमने सैफ अली खान से बात की, उन्होंने मना किया। शाहिद कपूर के साथ शूटिंग की...चीज़ें बढ़िया चल रही थीं। काश यह कायम रहता।"