'BJP विधायक हारेगा' कहने वाले शख्स पर भड़के मनोहर लाल खट्टर, बोले- हिम्मत कैसे हुई
हिसार (हरियाणा) में केंद्रीय मंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके संबोधन के बीच एक शख्स कहता दिखा, "हिसार से बीजेपी का विधायक हारेगा।" इसपर खट्टर भड़क गए और सुरक्षाकर्मियों से कहा, "पकड़कर ले जाओ इसको बाहर...हिम्मत कैसे हो गई इसकी।" प्रदेश में 5-अक्टूबर को मतदान होना है।