BSNL ने आंध्र प्रदेश में पिछले 20 दिनों में 1 लाख से अधिक कस्टमर जोड़े
रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में पिछले 20 दिनों के भीतर बीएसएनएल के एक लाख से भी अधिक सिम कार्ड ऐक्टिवेट हुए हैं। बकौल रिपोर्ट, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगा होने के बाद आंध्र प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी काफी लोगों ने बीएसएनएल की सिम खरीदी है और हज़ारों लोगों ने सिम को पोर्ट कराया है।