'CID' के निर्माता बीपी सिंह का मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, 'दया' ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा
'CID' की कास्ट बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंची। शो में इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने बीपी सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अभिनेता शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 77 वर्षीय सिंह का मंगलवार को निधन हुआ था।