'Death' की जगह 'Deth' लिखे जाने से यूपी में हुआ फर्ज़ी किडनैपिंग केस का पर्दाफाश
हरदोई (यूपी) में गलत स्पेलिंग के कारण एक फर्ज़ी किडनैपिंग केस का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल, युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची और फिरौती के लिए अपने भाई के मोबाइल पर भेजे मेसेज में 'Death' की जगह 'Deth' लिखा। पुलिस ने जब युवक से 'Death' की स्पेलिंग लिखवाई तो उसने 'Deth' लिखा जिससे मामले का खुलासा हो गया।