'DURGA' योजना के तहत महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो देगी दिल्ली सरकार, गिनाईं शर्तें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वरोज़गार से जोड़ने के लिए 'DURGA' योजना को मंज़ूरी दी गई। इसके तहत पहले चरण में महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे। इसके लिए 20-40 वर्ष के दिल्ली निवासी, वैध वोटर-आईडी और एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस वाली महिलाएं-ट्रांसजेंडर आवेदन कर सकती हैं।

Load More