'F***ing इंडिया' बांग्लादेशी वेटर ने भारतीय महिलाओं से की गाली-गलौज, बाद में मांगी माफी
सोशल मीडिया पर इटली का एक वीडियो वायरल है जिसमें एक बांग्लादेशी वेटर भारतीय महिलाओं के एक समूह को सर्विस देते समय भारत के बारे में अपशब्द कहता दिख रहा है। वीडियो में वह कह रहा है, "तुम लोग उस 'f***ing इंडिया' से हो।" बाद में महिलाएं पुलिस की मौजूदगी में उससे उसकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मंगवाते दिखीं।