FSSAI ने ग्रुप A और ग्रुप C के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, 26 जून तक करें आवेदन
FSSAI ने ग्रुप A और ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के तहत 15 पदों को भरा जाएगा जिसमें ज्वाइंट डायरेक्टर, मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) और जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II के पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 6 जून 2026 से 26 जून 2026 तक कर सकते हैं।