'Gen Beta' को मिलेंगे क्या लाभ और उनके लिए क्या होंगी चुनौतियां?
सोशल रिसर्चर मार्क मैकक्रिंडल ने कहा है, "'जेनरेशन बीटा' (2025-2039 में जन्मे) ऐसे युग में रहेंगे जहां एआई और ऑटोमेशन जीवन का हिस्सा होगा और बड़े पैमाने पर ऑटोनोमस ट्रांसपोर्टेशन का अनुभव करने वाली यह पहली पीढ़ी होगी।" उन्होंने कहा, "उन्हें जलवायु परिवर्तन और वैश्विक जनसंख्या परिवर्तन से जूझ रही दुनिया भी विरासत में मिलेगी। सस्टेनेबिलिटी प्राथमिकता नहीं अपेक्षा होगी।"