'Help me! गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाना है'; जयपुर में जगह-जगह QR कोड के साथ चिपके मिले पोस्टर
जयपुर (राजस्थान) में जगह-जगह 'हेल्प मी, गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाना है' लिखे पोस्टर मिले हैं। वहीं, पोस्टर के साथ एक क्यूआर कोड स्कैनर भी लगा हुआ है। इस अजीबोगरीब डोनेशन कैंपेन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पर एक X यूज़र ने लिखा, "प्यार में पड़ा अब खर्चे से डरा।"