'IIT बाबा' ने कहा- अब मुझे ढूंढने व मुझसे मिलने के चक्कर में न पड़ें; लिखा पोस्ट
प्रयागराज महाकुंभ से 'आईआईटी बाबा' के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। कृपया अब मुझे ढूंढने व मुझसे मिलने के चक्कर में न पड़ें।" उन्होंने आगे लिखा, "अगर कोई दावा करता है कि वह आपको मुझसे मिलवा देगा तो उससे भी दूर रहें।"