'IIT बाबा' ने जूना अखाड़े से निकाले जाने और खुद को मानसिक रूप से अस्थिर कहे जाने पर दी प्रतिक्रिया
'आईआईटी बाबा' अभय सिंह ने जूना अखाड़े से निकाले जाने के दावों पर कहा है, "मैं महंत सोमेश्वर पुरी से कह चुका था...मेरे-उनके बीच गुरु-शिष्य का रिश्ता नहीं है...अब मशहूर हो गया तो उन्होंने...मुझे अपना शिष्य बता दिया।" अभय ने मानसिक रूप से अस्थिर कहे जाने पर कहा, "यह प्रमाणपत्र देने के लिए उन लोगों को...मुझसे अधिक जानकारी होनी चाहिए।"