'INDIA' के बहिष्कार के बीच ममता बनर्जी ने की नीति आयोग की बैठक में शामिल होने की बात
'INDIA' ब्लॉक के नेताओं द्वारा दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किए जाने के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह बैठक में बंगाल के साथ हो रहे राजनीतिक भेदभाव का विरोध करेंगी और उनके साथ हेमंत सोरेन भी बैठक में भाग लेंगे।