IPO से पहले निवेशकों को AI डिवाइस का प्रोटोटाइप दिखाने वाली रिपोर्ट को मस्क ने बताया 'झूठ'
उद्योगपति एलन मस्क ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि स्पेसएक्स ने IPO से पहले निवेशकों को AI आधारित स्मार्टफोन जैसे डिवाइस का प्रोटोटाइप दिखाया था। मस्क ने X पर इसे 'पूरी तरह झूठ' बताया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि डिवाइस में xAI की तकनीक और क्वालकॉम के Snapdragon चिप्स होंगे।