'K3G' के बाद करण जौहर ने काम नहीं दिया, वह शायद मुझसे नाराज़ हो गए: हिमानी शिवपुरी
ऐक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने बताया है कि फिल्ममेकर करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' (के3जी) के बाद उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं की। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा था...आगे से मुझे अच्छे रोल दीजिएगा। बाद में उनसे 'कल हो न हो' में न लेने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा, 'आपके लायक रोल नहीं था'...शायद वह बुरा मान गए।"