'Melody' ट्रेंड के बीच दौड़ा Parle Industries का शेयर, पर यह कंपनी नहीं बनाती टॉफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को तोहफे में 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट दिया है। खबर के बाद पारले इंडस्ट्रीज़ के शेयर 5% तक उछल गए और इसमें अपर सर्किट लग गया। सोशल मीडिया पर मची हलचल के बीच कंपनी के शेयरों में तेज़ी दिखी जबकि उसका मेलोडी बनाने वाली पारले प्रोडक्ट्स से कोई संबंध नहीं है।