PM मोदी और पुतिन की मुलाकात के बाद सरकार ने जारी किया बयान
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक के बाद सरकार ने बयान ज़ारी किया है। सरकार के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। उन्होंने पश्चिम-एशिया और काला सागर क्षेत्र के संघर्षों के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।