'PM मोदी की आंखों में आंसू आ गए थे', CJP प्रदर्शन में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पवन कल्याण
एनडीए की सहयोगी जनसेना पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सीजेपी प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहे गए अपशब्दों की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी का दिल भर आया था...उन्हें बुरा लगा था, उनकी आंखों में आंसू थे।" उन्होंने कहा कि आप जितना काम करते हैं, उतनी आलोचना होती है।