'SIMPLE' सिद्धांत क्या हैं जिन पर आधारित है इनकम टैक्स बिल 2025 का नया वर्ज़न?
आयकर विभाग ने बताया है कि सोमवार को लोकसभा में 3-मिनट में पारित होने वाला नया आयकर विधेयक-2025 'SIMPLE' सिद्धांत पर आधारित है। यह विस्तृत रूप से स्ट्रीमलाइन स्ट्रक्चर ऐंड लैंग्वेज, इंटिग्रेटेड ऐंड कंसाइज़, मिनिमाइज़्ड लिटिगेशन, प्रैक्टिकल ऐंड ट्रांसपेरेंट, लर्न ऐंड अडैप्ट और एफिशिएंट टैक्स रीफॉर्म्स बताता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में यह नाम इस्तेमाल किया था।