'Toxic' को रिलीज़ से पहले मिली कोर्ट से सुरक्षा, 'झूठे और बदनाम करने वाले' कंटेंट पर लगी रोक
बेंगलुरु की एक अदालत ने बुधवार को रिलीज़ होने वाली फिल्म 'Toxic' के खिलाफ 'झूठे और बदनाम करने वाले' कंटेंट के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। फिल्म निर्माता कंपनी KVN प्रोडक्शन्स ने फिल्म को 'नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री' से सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था। फिल्म में यश, कियारा आडवाणी मुख्य भुमिका में हैं।