VIP इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर कंपनी में हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, लगेज व बैकपैक्स बनाने-बेचने वाली VIP इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर कंपनी में हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, अगर यह डील हो जाती है तो VIP इंडस्ट्रीज़ के माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स के लिए एक ओपन ऑफर आ सकता है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में इसके शेयर में 75% की तेज़ी आई है।