'अंकल चॉकलेट दिलाएंगे' कहकर यूपी में मां ने बेटे को प्रेमी संग भेजा, उसने हत्या कर फेंका शव
मेरठ (यूपी) में एक महिला को 7-वर्षीय बेटे की बैंक मैनेजर प्रेमी से हत्या कराने के आरोप में पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने 'अंकल चॉकलेट दिलाएंगे' कहकर बेटे को प्रेमी संग भेजा था जिसने हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। बकौल रिपोर्ट्स, प्रेमी ने उसे 'काम हो गया...तेरा बेटा मार दिया...टेंशन मत ले' मेसेज भेजा था।