'अकेली और सेक्शुअली फ्रस्ट्रेटेड' डॉल्फिन जापान में समुद्र तटों पर लोगों पर कर रही है हमला
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल जापान के समुद्र तटों पर 18 लोगों पर हुए हमलों के पीछे एक 'अकेली और सेक्शुअली फ्रस्ट्रेटेड' डॉल्फिन है। एक बायोलॉजिस्ट ने हमलों पर कहा, "बॉटलनोज़ डॉल्फिन इंसानों की तरह अत्यधिक सामाजिक प्राणी हैं...सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन या हावी होने की इच्छा के कारण शायद डॉल्फिन...उन लोगों पर हमला कर रही हो जो उससे संपर्क करते हों।"