'अकेलेपन' से बचने के लिए बेंगलुरु में बाइक टैक्सी चलाता मिला इन्फोसिस का कर्मचारी, छिड़ी बहस
बेंगलुरु में एक महिला को इन्फोसिस का एक कर्मचारी बाइक टैक्सी चलाता मिला जिसका किस्सा महिला ने लिंक्डइन पर शेयर किया है। महिला के अनुसार, उसने बताया कि वह काम से घर लौटते समय 'अकेलेपन' से बचने के लिए बाइक टैक्सी चलाता है। वहीं, कुछ यूज़र्स ने इसे प्रेरणादायक बताया जबकि कुछ ने अकेलेपन के मुद्दे पर चिंता जताई है।